चैंपियन ट्रॉफी में भारत दूसरा मैच पाकिस्तान को हराया. इसके साथ ही भारतीय टीम लगभग सेमी फाइनल में जगह बना ली है. इसके साथ है पाकिस्तान के लिए सेमी फाइनल में जगह बनाना लगभग खत्म हो गया है. इसका अब औपचारिकता बची है. पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में जीत के हीरो रही विराट कोहली, कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या.
दुबई में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में भारत ने 259 दिन बाद एक बार फिर पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया. पाकिस्तान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 241 रन में ही ढेर हो गए. भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. इसके बाद श्रेयस अय्यर ने 56 रन और शुभमण गिल ने 46 रनों की पारी खेली. वही बोलिंग की बात करे तो भारत की तरफ से चाइना मैन कुलदीप यादव ने 3 विकेट, हार्दिक पंड्या ने 2 और हर्षित राणा, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने एक एक विकेट लिए हैं. भारत ने महज 42.2 ओवर में ही मैच जीत लिया है.
वहीं पाकिस्तान की बात करे तो पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सऊद शकील ने 62 रन और मोहम्मद रिजवान 46 रन ही बना पाए. इसके अलावा कोई खास बल्लेबाजी नहीं की है. पाकिस्तानी गेंदबाजी देखे तो शाहीन शाह अफरीदी 2 विकेट, अबरार अहमद और खुशदील शाह एक एक विकेट लिए थे.
किंग कोहली के नाम कई रिकॉर्ड
पाकिस्तान की चैंपियन ट्रॉफी में हार के साथ ही विराट कोहली के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. विराट कोहली दुनिया के एक मात्र ऐसा खिलाड़ी बन गए जो पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप, वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियन ट्रॉफी में शतक लगाया. विराट कोहली ने सबसे तेज 287 वनडे इनिंग्स में 14 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने.
विराट कोहली अब तक अंतरराष्ट्रीय मैचों में 82 शतकीय पारी खेली है. जिसमें से पाकिस्तान की खिलाफ 4 वनडे शतक शामिल है. वहीं विराट कोहली 14 हजार से अधिक वनडे मैचों में रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज है, जबकि इससे पहले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने ये कारनामा किया था. विराट कोहली अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में 27500 रन पूरे किए हैं.













