7 फरवरी 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ICC Men’s T20 World Cup 2026 का भव्य उद्घाटन समारोह होगा। यह समारोह संगीत, संस्कृति और क्रिकेट के जोश से भरा होगा। इसके बाद ही टूर्नामेंट का पहला मैच भारत और USA के बीच खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट का 10वां संस्करण है। भारतीय टीम घरेलू मैदान पर अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी।
ICC ने अपने प्रेस रेलीज़ में घोषणा की है कि मशहूर रैपर Badshah, एक्ट्रेस और डांसर Nora Fatehi, सितार वादक Rishab Rikhiram Sharma और ढोल-परकशन के मास्टर Sivamani उद्घाटन समारोह में परफॉर्म करेंगे।
???????????? ???????????????????? ???????????? ???? ???????????????????????????????????? ????
— ICC (@ICC) February 6, 2026
The stars will descend upon the Wankhede Stadium for a grand Opening Ceremony of the #T20WorldCup ????
Details ➡️ https://t.co/YxougCMGXg pic.twitter.com/0vCI7FLaNC
Badshah ने कहा, “मुझे खेल, मनोरंजन और संस्कृति के इस बड़े उत्सव का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। संगीत और क्रिकेट दोनों लोगो को जोड़ते हैं। मैं इस स्टेज पर अपनी एनर्जी लाने के लिए बेसब्र हूं।”
Rishab Rikhiram Sharma ने कहा, “मैं हमेशा मानता हूं कि सितार को नए और बड़े मंचों पर ले जाना चाहिए। ICC T20 World Cup का उद्घाटन मेरे लिए भारतीय संगीत को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का बड़ा मौका है। Sivamani जैसे महान कलाकार के साथ स्टेज शेयर करना और 60,000 दर्शकों के सामने परफॉर्म करना बहुत सम्मान की बात है।”
Sivamani ने कहा, “संगीत और क्रिकेट दोनों ही सबकी भाषा बोलते हैं। मुंबई में T20 के उद्घाटन पर परफॉर्म करना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं रिदम से दर्शकों से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं।”
समारोह की खास बातें
ICC Men’s T20 World Cup ट्रॉफी को एक शानदार तरीके से स्टेडियम में लाया जाएगा।, जो दर्शकों को बहुत रोमांचित करेगा। ICC चेयरमैन Jay Shah, पूर्व भारतीय कप्तान Rohit Sharma और 20 टीमों के युवा प्रतिनिधि ट्रॉफी का स्वागत करेंगे और आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे।यह समारोह केवल वही लोग देख पाएंगे जो India vs USA मैच के टिकट वाले हैं। ICC ने फैंस को जल्दी पहुंचने की सलाह दी है ताकि पूरा शो एंजॉय कर सकें।
टूर्नामेंट की जानकारी
टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा। कुल 20 टीमें चार ग्रुप में बंटी हैं और भारत-श्रीलंका सह-मेजबान हैं। कुल 55 मैच खेले जाएंगे। टी20 वर्ल्ड कप का पहला संकरण 2007 खेला गया था। अब तक 9 बार हुए हैं, जिसमें 6 अलग-अलग विजेता रहे हैं। भारत ने दो बार जीता है, 2007 में वेस्ट इंडीज को हराकर और 2024 में इंग्लैंड को हराकर चैम्पीयन । भारत इस फॉर्मेट में सबसे सफल टीम है। अन्य विजेता: पाकिस्तान (2009), श्रीलंका (2014), ऑस्ट्रेलिया (2021)।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कितनी टीमें हिस्सा ले रही हैं?
इस संस्करण में 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो चार ग्रुप में बंटी हैं। ग्रुप-वाइज टीमों का विवरण
- Group A: India, Namibia, Netherlands, Pakistan, USA
- Group B: Australia, Ireland, Oman, Sri Lanka, Zimbabwe
- Group C: England, Italy, Nepal, Scotland, West Indies
- Group D: Afghanistan, Canada, New Zealand, South Africa, United Arab Emirates
भारत की टीम (कप्तान: Suryakumar Yadav)
Suryakumar Yadav (C), Abhishek Sharma, Sanju Samson (WK), Ishan Kishan (WK), Tilak Varma, Hardik Pandya, Shivam Dube, Axar Patel (VC), Rinku Singh, Jasprit Bumrah, Arshdeep Singh, Kuldeep Yadav, Varun Chakaravarthy, Washington Sundar, Mohd. Siraj.
USA की टीम (कप्तान: Monank Patel)
Monank Patel (C), Jessy Singh, Andries Gous, Shehan Jayasuriya, Milind Kumar, Shayan Jahangir, Saiteja Mukkamala, Sanjay Krishnamurthi, Harmeet Singh, Nosthush Kenjige, Shadley Van Schalkwyk, Saurabh Netravalkar, Ali Khan, Mohammad Mohsin, Shubham Ranjane.
बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड क्यों?
आअधिकारिक तौर पर बांग्लादेश इस टूर्नामेंट का हिस्सा था, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैच खेलने से मना कर दिया। ICC ने उनकी मांग नहीं मानी कि मैच श्रीलंका में शिफ्ट किए जाएं। इसलिए 24 जनवरी 2026 को ICC ने बांग्लादेश को हटाकर अगली हाई रैंक वाली नॉन-क्वालिफाइड टीम स्कॉटलैंड को शामिल किया। इससे Group C प्रभावित हुआ।
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट का ऐलान किया
पाकिस्तान टूर्नामेंट में खेल रहा है, लेकिन उसने Group A में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला मैच बॉयकॉट करने का फैसला किया है। यह फैसला बांग्लादेश के हटाए जाने के विरोध में लिया गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने कहा, “हमने स्पष्ट रुख अपनाया है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे क्योंकि खेल में राजनीति नहीं होनी चाहिए। हम बांग्लादेश के साथ खड़े हैं और यह सही फैसला है।”
मीडिया रेपोर्ट्स के अनुसार अभी बातचीत चल रही है, लेकिन फिलहाल भारत-पाकिस्तान मैच पर संकट मंडराया हुआ है।













