Author : Prince Sam
अमेरिका की तकनीकी बादशाहत को चुनौती देते हुए, चीनी AI चैटबॉट DeepSeek R1 ने लॉन्च होते ही स्टॉक मार्केट में उथल-पुथल मचा दी। महज 600 मिलियन डॉलर की लागत से विकसित इस चैटबॉट ने OpenAI के ChatGPT को टक्कर देने का दावा किया है। DeepSeek R1 न केवल अधिक सटीक और कुशल बताया जा रहा है, बल्कि यह पूरी तरह फ्री और ओपन-सोर्स भी है, जिससे यह ChatGPT से अधिक प्रभावी विकल्प बन सकता है।
DeepSeek की लोकप्रियता का असर इतना व्यापक रहा कि Nvidia सहित कई टेक कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई, जिससे दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति में एक झटके में 108 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई।
इस बीच, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने DeepSeek R1 को अमेरिकी टेक इंडस्ट्री के लिए खतरा बताते हुए चेतावनी दी कि अमेरिका को AI में अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए और अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा।













