भारत में अक्सर हर साल 26 जनवरी से पहले अक्सर देश के किसी न किसी हिस्से और पार्टी के द्वारा अपने इलाके के किसी मशहूर व्यक्ति या नेता को भारत रत्न देने की मांग उठती है. भारत सरकार द्वारा हर साल देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्ति, नेता, कलाकार और शिक्षाविदों को सम्मान किया जाता है. जिसमें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषाण और पद्मश्री शामिल है. इस सम्मान के लिए हर साल भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस से पहले ऐलान किया जाता है.
2026 में 131 नागरिकों को पद्म सम्मान
2026 को भरात सरकार द्वारा 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री अवार्ड का ऐलान किया है. इस लिस्ट में सिनेमा क्षेत्र के दिग्गज स्वर्गीय धर्मेंद्र सिंह देवल को पद्म विभूषण तो राजनीति क्षेत्र के स्वर्गीय दिशोम गुरू शिबू सोरेन को पद्म भूषण के लिए चयनित किया है. जबकि पद्मश्री के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सहित यूजीसी के अध्यक्ष मामिदाला जगदीश कुमार और कश्मीर के प्रोफेसर शफि शौक का नाम शामिल हैं.
अब तक 53 नागरिकों को भारत रत्न से सम्मानित
1954 से लेकर 2025 तक 53 लोगों को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. जिसमें राजनीति से लेकर खेल, शिक्षा, कला और वैज्ञानिक के लोग शामिल है. भारत रत्न से सम्मानित 53 लोगों में से 18 लोगों को मरनोपरांच सम्मानित किया गया है. वहीं दो विदेशी नागरीक भी शामिल है. जिसमें खान अब्दुल गफ्फार खान और नेल्सन मंडेला शामिल है. यह सम्मान आखिरी बार 2024 को चार लोगों कर्पूरी ठाकुर, चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा और लालकृष्ण आडवाणी को सम्मानित किया गया था.
कितने लोगों को मिला चारों नागरिक सम्मान
भारत में 1954 से शुरू हुए इस सम्मान को अब तक तीन ही लोग शामिल हैं. जिन्हें यह सभी चारों अवार्ड से सम्मानित किया गया है. जिसमें सशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां, लता मंगेश्कर और सत्यजित राय शामिल है. उस्ताद को 1961 में पद्मश्री, 1968 को पद्म भूषण, और 1980 को पद्म विभूषण और 2001 को भारत रत्न से नवाजा गया है. उस्ताद खां को यह सम्मान दुनिया में शहनाई के जरिए भारत का नाम रौशन करने के लिए किया गया है. वहीं सत्यजित राय को 1958 में पद्मश्री, 1965 में पद्म भूषण और 1976 में पद्म विभूषण और 1992 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. सत्यजित राय को यह सम्मान प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक को रूप में दिया गया है.
इन दो नागरिकों को मिला तीन नागरिक सम्मान
लता मंगेशकर को बेहतर गायिका के लिए 1969 में पद्म भूषण, 1999 में पद्म विभूषण और 2001 में भारत रत्न में सम्मानित किया गया है. इसके अलावा लता मंगेश्कर को कई अवार्ड से सम्मानित किया गया है. वहीं क्रिकेट का भागवन सचिन तेंदुलकार को 1999 में पद्मश्री, 2008 में पद्म विभूषण और 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया है. सचिन तेंदुलकर को यह अवार्ड क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन 100 शतक के रूप में भी देखा जाता है. जो क्रिकेट की इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय खेल में नहीं बना पाया है.













