सौरभ द्विवेदी ने 12 साल बाद ‘द लल्लनटॉप’ को कहा अलविदा

‘द लल्लनटॉप’ के संस्थापक संपादक सौरभ द्विवेदी ने लगभग 12 वर्षों के बाद इंडिया टुडे ग्रुप से अलग होने की घोषणा की है। उन्होंने सोमवार को अपने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस लंबे सफर में उन्हें बहुत कुछ सीखने और साहस पाने का मौका मिला।

सौरभ द्विवेदी साल 2016 से ‘द लल्लनटॉप’ से जुड़े हुए थे और इसके लोकप्रिय कार्यक्रमों जैसे द लल्लनटॉप शो और नेता नगरी का नेतृत्व किया। वे अपनी साफ-सपाट और बेबाक राजनीतिक व सांस्कृतिक टिप्पणियों के लिए पहचाने जाते हैं। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया टुडे हिंदी पत्रिका का संपादन भी किया।

ब ‘द लल्लनटॉप’ की संपादकीय जिम्मेदारी कुलदीप मिश्रा संभालेंगे, जबकि प्रोडक्शन की कमान रजत साईं के हाथ में होगी। सौरभ द्विवेदी के जाने से उनके प्रशंसकों में भावुक प्रतिक्रिया देखने को मिली। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे “गाजर के हलवे से गाजर निकल जाने” जैसा बताया। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी सौरभ द्विवेदी को “अप्रतिस्थापनीय” बताया।

सौरभ द्विवेदी ने आगे बताया कि वे अब कुछ समय के लिए अध्ययन अवकाश लेंगे और इसके बाद अपने अगले सफर की दिशा तय करेंगे।

Share this article

Subscribe

By pressing the Subscribe button, you confirm that you have read our Privacy Policy.
Your Ad Here
Ad Size: 336x280 px

More News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *