मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी अपने सिल्वर जुबली दौर में कई अहम सफलताएं प्राप्त की है. इन उपलब्धियों के बदौलत यूनिवर्सिटी अपने आप में मिशाल कायम कर रही है. हाल ही में यूजीसी नेट जीआरएफ परीक्षा में मानू की एक छात्रा ने सबसे ज्यादा नंबर लाकर नंबर 1 रैंक हासिल किया. वहीं अब सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी यूनिवर्सिटी के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेर रहा है.
मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी जिनका मैन कैंपस हैदराबाद में मौजूद है, अब उस यूनिवर्सिटी के छात्र छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बना रहे हैं. मानू से पढ़ने वाले छात्र छात्राएं सबसे ज्यादा शैक्षणिक के साथ-साथ तकनीकी क्षेत्र में योगदान देते हैं. लेकिन अब शैक्षणिक के साथ-साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी यूनिवर्सिटी के बच्चे योगदान दे रहे हैं.
दरअसल, मानू टीम ने साउथ ईस्ट जोन फेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करके नेशनल फेस्ट में जगह बनाई थी. यह फेस्ट नोएडा के एमिटी यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई थी. इस फेस्ट में मानू के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करके माइम में दूसरा स्थान और नाटक में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. इस बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरे यूनिवर्सिटी कम्युनिटी में खुशी की लहर है. क्योंकि यह पहला मौका है, जब यह उर्दू यूनिवर्सिटी किसी राष्ट्रीय स्तर के मंच पर ये उपलब्धि हासिल की है.
इस उपलब्धि के लिए यूनिवर्सिटी सांस्कृतिक के संयोजक डॉ अदनान बिस्मिल्लाह ने कहा कि यह जीत उन तमाम लोगों की है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मानू से जुड़े रहे. उन्होंने इस कामयाबी का श्रेय यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. ऐनुल हसन, कुलसचिव एसके इश्तियाक, डीएसडब्ल्यू अलीम अशरफ जायसी, ड्रामा क्लब के अध्यक्ष और उन सभी विद्यार्थियों को देता हूं. जिनके सहयोग और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर मानू आज अपना नाम दर्ज करा पाया. उन्होंने इस उपलब्धि में शामिल सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया.
मैं यूनिवर्सिटी के सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र को सहयोग के लिए यूनिवर्सिटी के कुलपति का आभारी हूं. जिन्होंने छात्रों को एक्टिविटी में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया. यूनिवर्सिटी के DSW का भी विशेष धन्यवाद, जिन्होंने हमेशा सांस्कृतिक गतिविधि केंद्र के छात्रों का समर्थन और मार्गदर्शन किया. बेशक, मुझे अपने छात्रों और यूनिवर्सिटी ड्रामा क्लब के सदस्यों पर गर्व है, जिनकी कड़ी मेहनत और लगन ने मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया. यह पहली बार है कि हमारे विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लिया और अपने पहले प्रदर्शन में, माइम में दूसरा पुरस्कार और नाटक में तीसरा पुरस्कार जीता है, यह एक बड़ी उपलब्धि है.- मेराज अहमद, सीएसी अध्यक्ष
बता दें कि इससे पहले यूनिवर्सिटी के छात्रों ने दिसंबर 2024 में 38वां साउथ ईस्ट जोन फेस्ट में हिस्सा लिया था. जहां पर छात्रों ने माइम पर दूसरा स्थान और प्ले नाटक में तीसरा स्थान प्राप्त किया था.
यह फेस्टिवल कर्नाटक के कृष्ट यूनिवर्सिटी बेंगलुरु में आयोजित हुआ था. जहां पर बेहतर प्रदर्शन करके राष्ट्रीय यूथ फेस्टिवल के लिए चयनित हुए थे.













